CHHATTISGARH : भाजपा ने अपने वरिष्ठ स्थानीय नेता पर लिया बड़ा एक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : BJP takes major action against its senior local leader

रायपुर। भाजपा ने वरिष्ठ स्थानीय नेता और जिला संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके दुर्गाशंकर मिश्र को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी आदेश में उन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने, बैठकों और कार्यक्रमों में व्यवधान डालने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगाए गए हैं।

TAMAN SINGH SONWANI : CGPSC घोटाले में जेल में बंद टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ी

दुर्गाशंकर मिश्र लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े रहे हैं और जनकपुर क्षेत्र की राजनीति में उनका प्रभाव माना जाता है। ऐसे में छह साल के निष्कासन को स्थानीय भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

पार्टी ने कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन और पार्टी विरोधी गतिविधियों से जोड़कर बताया है। हालांकि, दुर्गाशंकर मिश्र का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

निष्कासन के बाद जनकपुर की स्थानीय राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सबकी नजर मिश्र की प्रतिक्रिया और भाजपा की आगे की रणनीति पर है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related