BILASPUR : From tax to traffic and action on sweets, read 5 big news of the city…
1. टैक्स वसूली पर निगम की सख्ती
प्रॉपर्टी टैक्स और जलकर की वसूली तेज होगी। जलकर को प्रॉपर्टी टैक्स से लिंक करने और ऑफलाइन रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतों, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर भी कार्रवाई तेज होगी।
2. गांवों की योजनाओं पर फोकस
ग्रामीण विकास योजनाओं को रफ्तार देने के निर्देश दिए गए हैं। आवास, मनरेगा और जल संरक्षण के अधूरे काम जल्द पूरे करने पर जोर है। लंबित आवासों और भुगतान से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के भी निर्देश दिए गए।
3. ट्रैफिक पर IG की सख्ती
हेलमेट, सीट बेल्ट और नाबालिग वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलेगा। ब्लैक स्पॉट और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के साथ आईटीएमएस के बेहतर इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं।
4. मिठाई दुकानों पर कार्रवाई
‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान में 19 फर्मों की जांच हुई। 117 किलो मिठाई जब्त कर नष्ट कराई गई। दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस-पंजीयन निलंबित कर उन्हें बंद कराया गया।
5. रूपकुमारी चौधरी बनीं BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और संगठन विस्तार पर फोकस रहेगा।
