RAIPUR GAUTHAN NEWS: रायपुर ग्रामीण में 260 की क्षमता और 600 से अधिक गोवंश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR GAUTHAN NEWS: Capacity of 260 but over 600 cattle in Raipur Rural!

 

 

RAIPUR GAUTHAN NEWS: राजधानी रायपुर के फूडहर स्थित गौठान में गोवंश की बदहाल स्थिति को लेकर रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने जिम्मेदारों से जवाब मांगा है।

बताया जा रहा है कि फूडहर स्थित गौठान की क्षमता करीब 260 गोवंश की है, लेकिन वर्तमान में यहां 600 से अधिक गोवंश रखे गए हैं।

ऐसे में पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान, चारा, पानी और उपचार जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, गौठान में एक गोवंश की मौत की जानकारी के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

मामले में यह दावा भी सामने आया है कि गौठान संचालक को पिछले 9 महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते संचालक के सामने गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है।

पर्याप्त संसाधन नहीं होने से गौठान में रहने वाले बेजुबान पशुओं की स्थिति लगातार खराब होने का आरोप लगाया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related