CHHATTISGARH : 4.51 करोड़ की गड़बड़ी? DEO पर गिरी गाज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 4.51 crore scam? DEO in trouble!

रायपुर। बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। उनके खिलाफ करीब 4.51 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता के आरोप की जांच हुई है।

कलेक्टर की ओर से गठित जांच समिति ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में अधिकारी के निलंबन और संबंधित बैंक खाते को होल्ड करने की सिफारिश की गई है।

CHHATTISGARH : फर्जी प्रमाण पत्र का आरोप, पार्षद की कुर्सी गई!

शिकायतों में विभागीय कामकाज में नियमों की अनदेखी और वित्तीय मामलों में पारदर्शिता नहीं होने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अंतिम कार्रवाई प्रशासन के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।

प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। 4.51 करोड़ के आरोपों के बाद अब प्रशासन के अगले कदम पर सबकी नजर है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related