CM Sai: Chief Minister Sai met Kiran Singh Dev and inquired about his health.
CM SAI: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे श्री देव से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई।
