CG NEWS: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने तखतपुर-बरेला मार्ग मरम्मत के सख्त निर्देश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Union Minister of State Tokhan Sahu issues strict instructions for the repair of the Takhatpur-Barela road!

 

 

CG NEWS: आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित आवागमन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तखतपुर-बरेला मार्ग की खराब स्थिति पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी शीघ्र मरम्मत कर आवागमन योग्य बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, यातायात संकेतक एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपकरण स्थापित करने तथा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related