RAIPUR PRESS CLUB: Health Minister inaugurates ‘Drishya Samvad 2026’!
RAIPUR PRESS CLUB: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी ‘दृश्य संवाद 2026’ का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। प्रदर्शनी में प्रकृति, पर्यावरण, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, समाचार और जनसरोकार से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं।
इस वर्ष गैर-सदस्य प्रोफेशनल और शौकिया फोटोग्राफरों को भी ओपन कैटेगरी में शामिल किया गया है, जिसमें 35 से अधिक प्रतिभागियों की तस्वीरें प्रदर्शित हैं।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फोटो जर्नलिस्टों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि एक तस्वीर किसी घटना को शब्दों से अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचा सकती है। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि तस्वीर पत्रकारिता को जीवंत बनाने के साथ घटनाओं का दस्तावेज भी बनाती है। प्रदर्शनी तीन दिनों तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
