FAKE COPYRIGHT STRIKE : भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी, पुलिस ने युवक को दबोचा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FAKE COPYRIGHT STRIKE : Police arrested a youth for threatening to shut down the Bhilai Times news page.

भिलाई। भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर लगातार फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर पेज बंद कराने की धमकी दी गई। स्ट्राइक हटाने के बदले संचालक से 10 हजार रुपये मांगे गए।

शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने व्हाट्सऐप, ई-मेल, सोशल मीडिया अकाउंट और CDR समेत तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच में आरोपी की पहचान 19 वर्षीय अनीश कुमार के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, नोटिस के बाद आरोपी थाने पहुंचा, जहां पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से iPhone 16 भी जब्त किया गया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related