SATYENDRA JAIN ARRESTED: ACB ने की कार्रवाई, दिल्ली के पूर्व मंत्री AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SATYENDRA JAIN ARRESTED: ACB takes action; former Delhi Minister and AAP leader Satyendra Jain arrested!

 

 

 

SATYENDRA JAIN ARRESTED: AAP के नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और टेंडर में अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया है।

ACB ने इस मामले में जैन समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सीईओ एवं आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय, पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के प्रोपराइटर पंकज वर्मा शामिल हैं।

एसीबी के मुताबिक, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 10/2024 की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। यह मामला दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय की शिकायत पर 11 मई 2024 को दर्ज किया गया था।

आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी के उन्नयन और क्षमता बढ़ाने से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में ऐसी तकनीकी शर्तें शामिल की गईं, जिनसे एक विशेष तकनीक प्रदाता कंपनी को फायदा पहुंचा और प्रतिस्पर्धा सीमित हुई।

एसीबी के अनुसार प्रस्तावित पायलट अध्ययन नहीं कराया गया। साथ ही इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक और मीडिया को लेकर प्रतिबंधात्मक शर्तें जोड़ी गईं तथा उपचारित पानी के जरूरी मानकों को तकनीकी शर्तों से बाहर रखा गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related