ATS ACTION: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध को मस्जिद से किया गिरफ्तार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ATS Action: Suspect linked to Jaish-e-Mohammed arrested from a mosque!

 

 

ATS ACTION: उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर कुरेशियान मस्जिद में UP ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े एक 24 वर्षीय युवक मोहम्मद जफर को गिरफ्तार किया हैं.

एजेंसी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है. जांच एजेंसी का आरोप है कि जफर कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर ऐसे लोगों के संपर्क में आया, जिनके तार पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं.

ATS का दावा है कि वह ऑनलाइन माध्यमों से कुछ पाकिस्तानी जिहादी समूहों के संपर्क में भी आया था. जांच में उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है.

साथ ही ATS यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और उसकी गतिविधियां कितनी व्यापक थीं.

जांच एजेंसी ने आरोपी पर मदरसों के नाम पर चंदा एकत्र करने और उस रकम को पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

ATS का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से संबंधित जानकारी दी है. हालांकि, मामले में सामने आए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related