BIRBHUM HOTEL FIRE: Fire breaks out at hotel; 6 dead!
BIRBHUM HOTEL FIRE: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग जाने 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि बीरभूम जिले के तारापीठ में चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह करीब 5 बजे आग लगी, इस दौरान 5 मेहमान सो रहे थे।
उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आग में घायल हुए कई अन्य लोगों को बचाया गया और इलाज के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग परकाबू पाने की कोशिश की जा रही हैं।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग शायद बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
