ATAL BIHARI VAJPAYEE: Nation emotional on Atal Ji’s birth anniversary; PM Modi pays tribute!
ATAL BIHARI VAJPAYEE: देश के पूर्व प्रधानमंत्री औरभारतीय राजनीति के लोकप्रिय नेताओं में शुमार अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी राजनीतिक सोच, ओजस्वी भाषण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को आज भी याद किया जाता है.
राजधानी दिल्ली में उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां देश के शीर्ष नेताओं ने पहुंचकर उन्हें नमन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं.
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया. सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.”
