EARTHQUAKE: Earth shakes again in Myanmar; magnitude 3.5!
EARTHQUAKE: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में रविवार सुबह करीब 6 बजकर 33 मिनट पर भूकंप आया और इसका केंद्र जमीन के भीतर लगभग 130 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है.
NSC के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई.
भूकंप के झटके महसूस होते ही कुछ इलाकों में लोग घबरा गए. हालांकि, इसकी तीव्रता कम होने और केंद्र की गहराई अधिक होने की वजह से अधिकांश लोगों को इसका एहसास नहीं हुआ.
राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.
