Ayodhya Ram Mandir: Dress code to be implemented at the Ram Mandir; priests will now be seen in new attire!
AYODHYA RAM MANDIR: राम नगरी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की सेवा-पूजा में लीन पुजारियों की पोशाक निर्धारित कर दी गई है।
श्रीराम लला के पूजारी स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से एक समान वस्त्र में दिखेंगे। यहां पर यूनिफॉर्म ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। इसे वैष्णव परंपरा के प्रतिकूल बताया गया। धर्म समिति के संतों ने सर्वसम्मति से इसका निर्णय लिया है।
धर्म समिति के निर्णय के अनुसार सभी पुजारी भगवान श्रीराम के प्रिय पीले रंग की रेशमी धोती और उत्तरीय धारण करेंगे।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट की तरफ से इस ड्रेस को लागू करने के बाद इसी वेशभूषा में पुजारी रामलला की पूजा-अर्चना करते दिखाई देंगे। सभी पुजारियों को ट्रस्ट ने इस ड्रेस के दो-दो सेट दिए हैं।
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पुनर्गठित धार्मिक न्यास समिति की पहली बैठक में संतों ने पुजारियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड को अयोध्या की वैष्णव परंपरा विपरीत बताया।
संतों ने सुझाव दिया कि पुजारी बिना सिलाई किया वस्त्र धारण करें। राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि और अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने संतों के इस सुझाव को स्वीकार कर लिया है ।
