PRESIDENT POLICE MEDAL : बिलासपुर IG गर्ग को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PRESIDENT POLICE MEDAL : Bilaspur IG Garg will receive the President’s Medal

बिलासपुर. बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर में उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।

CG MILK QUALITY TEST : पनीर के बाद दूध पर भी शिकंजा! 

2007 बैच के आईपीएस रामगोपाल गर्ग ने 18 साल की सेवा में गरियाबंद, कोरिया, बालोद और दुर्ग में एसपी के तौर पर काम किया। वे सरगुजा और दुर्ग आईजी के बाद फिलहाल बिलासपुर आईजी हैं। करीब 7 साल तक सीबीआई में भी सेवाएं दे चुके हैं।

CG CRIME NEWS : पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर हत्या

गर्ग को बुनियादी पुलिसिंग और जमीनी स्तर पर पुलिस व्यवस्था मजबूत करने के लिए जाना जाता है। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने ऐप भी तैयार किया। उनके काम और अनुभव को देखते हुए उन्हें इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया में ट्रेनिंग के लिए भी भेजा गया था।

अब स्वतंत्रता दिवस पर उनकी सेवाओं को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related