PETROL-DIESEL PRICE HIKE: पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, सरकार ने तेल पर लगाया ‘अनाथ एवं विधवा सेस’

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Petrol and diesel prices rise; government imposes ‘Orphan and Widow Cess’ on fuel.

 

 

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: हिमाचल प्रदेश में सरकार ने पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो यानी अनाथ और विधवा सेस लगाने की घोषणा की है।

यह सेस 11 अगस्त, 2026 की आधी रात से लागू हो गया है। राज्य के टैक्स और आबकारी विभाग ने 11 अगस्त को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि यह सेस पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल दोनों पर ₹0.60 (60 पैसे) प्रति लीटर की दर से लगाया जाएगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार, अनाथ और विधवा सेस हिमाचल प्रदेश में पहली बार बिक्री के समय लगाया जाएगा। यह सेस ‘हिमाचल प्रदेश वैल्यू एडेड टैक्स एक्ट, 2005’ की धारा 6-A के तहत लागू किया गया है। इसे मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली हुई है। यह सेस मार्च में राज्य विधानसभा द्वारा ‘हिमाचल प्रदेश वैल्यू एडेड टैक्स (संशोधन) बिल, 2026’ पास किए जाने के बाद लगाया गया है।

इस पर विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है। विपक्ष एवं बीजेपी के नेता जय राम ठाकुर ने कहा था कि विधवाओं और अनाथों के नाम पर राजस्व उत्पन्न करना अनुचित है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related