जिला स्तरीय कराते स्‍पर्धा में आरंग और अभनपुर के खिलाड़ियों को पटखनी देकर टीम में सुनिश्चित की जगह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Secured a spot in the team by defeating players from Arang and Abhanpur in the district-level karate competition.

 

रायपुर :  जिला स्तरीय कराते स्‍पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के 10वीं के वेदांत साहू ने जबरदस्‍त स्‍फूर्ति और आक्रामकता दिखाई और दो राउंड प्रतिद्वंद्वी खिलाडियों को पछाड़ते हुए अविजित रहे। परिणामस्‍वरूप राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए वेदांत रायपुर जिला कराते टीम का प्रतिनिधित्‍व करेंगे।

कराते स्‍पर्धा में वेदांत ने पहले मुकाबले में आरंग के खिलाड़ी को चित किया तो दूसरे टक्‍कर में उन्होंने अभनपुर के प्रतिद्वंद्वी को भी परास्‍त कर दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए महाराष्‍ट्र मंडल के अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले, संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, सह प्रभारी नवीन देशमुख, प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडि‍तेलवार ने वेदांत को बधाई देते हुए उन्‍हें भावी स्‍पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related