CG Hockey League: Hockey league to be organized in Raipur for the first time; immense excitement among players!
CG HOCKEY LEAGUE: छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़ हॉकी लीग आयोजित की जाएगी। यह लीग सितंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है। प्रदेशभर से उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर छह टीमें बनाई जाएंगी। खेल विभाग जल्द ही आयोजन की तारीख और टीमों के नाम घोषित करेगा।
लीग के सभी मुकाबले रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में फ्लड लाइट में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़-जशपुर का प्रतिनिधित्व करने वाली छह टीमें बनाई जाएंगी।
टीमों में खिलाड़ियों का चयन आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा।
डिप्टी सीएम और खेल मंत्री के निर्देश पर खेल विभाग के अधिकारी और छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के पदाधिकारी आयोजन का खाका तैयार कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन के लिए सभी जिलों से प्रतिभावान खिलाड़ियों की जानकारी मंगाई जा रही है।
इस लीग से आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को बड़ा मंच और अवर मिलेगा। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट जैसा अनुभव देने के लिए का प्रयास किया जाएगा। प्रैक्टिस और मैच केलिए अलग-अलग जर्सी के साथ दो बेहतर किट भी दी जाएंगी।
