CHHATTISGARH : Way cleared for bypass in Balrampur-Ramanujganj!
रायपुर। बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द बायपास की सौगात मिल सकती है। मंत्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दोनों शहरों के लिए 4-लेन बायपास की मांग रखी।
गडकरी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को जल्द DPR तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
CG VIRAL VIDEO : स्टेशन के बाहर ‘इश्क’ का वीडियो वायरल!
प्रस्ताव के मुताबिक बलरामपुर में करीब 10 किलोमीटर और रामानुजगंज में करीब 8 किलोमीटर लंबा 4-लेन बायपास बनाया जाना है।
बायपास बनने से शहरों के अंदर भारी वाहनों का दबाव घटेगा, जाम और हादसों का खतरा कम होगा। साथ ही छत्तीसगढ़-झारखंड के बीच अंतर्राज्यीय कारोबार और परिवहन को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
अब नजर इस बात पर है कि दोनों बायपास को औपचारिक मंजूरी कब मिलती है।
