CHHATTISGARH : Now Chhattisgarh’s Kosa will reach abroad
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के कोसा और हथकरघा उत्पादों के लिए ‘कोशल फैब’ ब्रांड लॉन्च किया। अब पारंपरिक बुनाई को आधुनिक डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग और संगठित मार्केटिंग के जरिए बड़े बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी है।
AMARNATH YATRA 2026 : 9 अगस्त से अमरनाथ यात्रा बंद
‘कोशल फैब’ के जरिए बुनकरों, खासकर आदिवासी अंचलों के कारीगरों को नई बाजार पहचान मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में लोगो और कैटलॉग लॉन्च करने के साथ हथकरघा इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी शुरू किया गया। इस दौरान हितग्राहियों और मेधावी छात्रों को 10.90 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान और पुरस्कार राशि दी गई।
