CG FAKE PANEER : रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FAKE PANEER: 500 kg of suspicious paneer seized at the railway station!

 

CG FAKE PANEER : रायपुर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमरकंटक एक्सप्रेस से भोपाल से लाई गई करीब 500 किलो पनीर की खेप जब्त की गई।

पनीर 10 बड़े डिब्बों में भरकर लाया गया था। अधिकारियों ने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पनीर असली है या नकली तथा मानव उपभोग के लिए सुरक्षित है या नहीं। बताया जा रहा कि अमरकंटक एक्सप्रेस से यह संदिग्ध पनीर आया है। पनीर का मालिक कौन है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

यदि जांच में पनीर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related