JHARKHAND STUDENT PROTEST : JPSC-JSSC uproar, now assembly siege
रायपुर। झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 12 दिनों से धरना और सत्याग्रह कर रहे छात्र अब 7 अगस्त को विधानसभा मार्च निकालेंगे। छात्रों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया की CBI जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
CHHATTISGARH : 45 करोड़ दिलाने का झांसा, 1.13 करोड़ की ठगी
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल के चलते तबीयत बिगड़ गई है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों को निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। हालांकि छात्र संगठनों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
