SHASHANK SINGH: Shashank Singh leaves the Chhattisgarh cricket team; will now play for Puducherry!
SHASHANK SINGH: lपंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) हासिल कर लिया है और अब 2026-27 घरेलू सीजन में पुडुचेरी की ओर से खेलेंगे।
अपने इस फैसले के पीछे उन्होंने राज्य क्रिकेट संघ के रवैये और उपेक्षा को बड़ी वजह बताया है।
शशांक सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा, “हां, मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं। मैंने CSCS से एनओसी ले ली है और अब 2026-27 सीजन में पुडुचेरी के लिए खेलूंगा।
पिछले सीजन में मेरे कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन उस मुश्किल समय में छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने मेरा बिल्कुल साथ नहीं दिया।”
अब पुडुचेरी के साथ नए सफर की शुरुआत करते हुए शशांक सिंह की नजर सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुद को एक बार फिर साबित करने पर होगी। साथ ही वह अपनी गेंदबाजी और ऑलराउंड प्रदर्शन को और मजबूत बनाकर घरेलू क्रिकेट में नई पहचान बनाने की कोशिश करेंगे।
