NDA MEETING: NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में मानसून सत्र की रणनीति पर हुआ मंथन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

NDA Meeting: Strategy for the Monsoon Session deliberated at the NDA’s ‘Mangal Milan’ meeting!

 

 

NDA MEETING: संसद भवन में NDA के संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और एनडीए के सांसद शामिल हुए.

इस बैठक में  संसद की कार्यवाही, सरकार के विधायी एजेंडे और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

मंगल मिलन बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसके अलावा NCP के सांसद सुनील तटकरे सहित एनडीए के कई सांसद बैठक में मौजूद रहे.

मंगल मिलन बैठक में एनडीए नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा की और यह तय किया कि विपक्ष के विरोध के बावजूद सरकार अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहेगी.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related