RAIPUR CRIME NEWS: बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME NEWS: Scuffle with police over playing DJ music at a birthday party!

 

 

RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर के गांधीनगर कालीबाड़ी इलाके में रात करीब 3 बजे तेज साउंड सिस्टम  बजाकर पार्टी करना 7 युवक-युवतियों को भारी पड़ गया।

शिकायत पर पहुंची पुलिस के साथ कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 3 युवतियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना प्रताप तांडी के मकान की छत पर हुई, जहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। आसपास के लोगों ने तेज आवाज में गाने बजने और हंगामे की शिकायत पुलिस से की थी।

शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पार्टी में मौजूद लोगों को ध्वनि कम करने और नियमों का पालन करने की समझाइश दी।

आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद फिर से तेज आवाज में डीजे बजाया जाने लगा। शिकायत दोबारा मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां विवाद की स्थिति बन गई।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related