BSP POLITICS: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को फिर पार्टी से निकाला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BSP Politics: Mayawati has once again expelled Ashok Siddharth—the father-in-law of her nephew Akash Anand—from the party!

 

 

BSP POLITICS: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मायावती ने पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर को अशोक सिद्धार्थ को पहले भी पार्टी से निष्कासित किया था, लेकिन उनके सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेने पर उनको वापस ले लिया था।

मायावती ने रविवार को एक्स पर पोस्ट किया कि अशोक सिद्धार्थ, पूर्व सांसद को महाराष्ट्र के चुनाव में खासकर पार्टी टिकट के बंटवारे को लेकर बीएसपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आदि के साथ सही से तालमेल करके नहीं चलने की वजह से अनुशासनहीनता व दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था तथा उन्हें दोबारा पार्टी में इस शर्त के साथ वापस लिया गया था कि वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे और साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश में कहीं पर भी नहीं, बल्कि केवल दूसरे राज्यों में ही पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जायेगी।

बसपा मुखिया ने आगे लिखा कि उसके बाद भी अशोक सिद्धार्थ को जिन भी राज्यों की जिम्मेदारी बीएसपी कोआर्डिनेटर के रूप में उन्हें दी गयी वहां इन्होंने अपनी जिम्मेदारी को सही से नहीं निभाया।

केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि उड़ीसा व पश्चिम बंगाल इन राज्यों से भी इनकी अनुशासनहीनता अर्थात पार्टी के दिशा-निर्देश के उल्लंघन की खबरें लगातार आते रहने के फलस्वरूप इनको बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इनमें सुधार नहीं आने की वजह से अशोक सिद्धार्थ को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related