AYODHYA MEDICAL COLLEGE: Bomb-making formula found in medical college lab!
AYODHYA MEDICAL COLLEGE: अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बम बनाने की पर्ची पकड़े जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने छात्र सरफराज खान को कस्टडी में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। साथ ही, नाइट ड्यूटी वाले कुछ अन्य छात्रों को भी कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
पूछताछ में एटीएस, एसटीएफ, आईबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है।
मामले में हिरासत में लिए गए पैरामेडिकल छात्र सरफराज के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरैनिया तालाब मोहल्ले के घर पर अयोध्या पुलिस की टीम पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। शनिवार को मकान पर ताला लटका मिला, जबकि मोहल्ले में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
बताया गया कि सरफराज मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन (पैरामेडिकल) प्रथम वर्ष का छात्र है। स्थानीय लोगों के अनुसार उसके पिता मोहम्मद शफी सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे और सेवानिवृत्ति के बाद उनका निधन हो गया।
चार भाइयों में सबसे छोटे सरफराज के दो बड़े भाई निजी दंत चिकित्सक हैं, जबकि एक भाई दुबई में रहते हैं। परिवार की दो बहनों का विवाह हो चुका है
