POLICE RAID: सरकारी बस ड्राइवर के घर से मिला 28.50 करोड़ कैश और 15 किलो सोना! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLICE RAID: ₹28.50 crore in cash and 15 kg of gold found at government bus driver’s house!

 

 

POLICE RAID: बंगाल की राज्य पुलिस बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार में मौजूद एक घर में छापा मारने पहुंची तो दौलत का भंडार देखकर वह हैरान रह गई।

घर में 28.50 करोड़ रुपये नकद और 15 किलो सोना बरामद होने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पत्थर कारोबारी टुल्लू मंडल के मैनेजर व कारोबारी मिनार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

रातभर चली कार्रवाई के बाद जब्त नकदी और सोना ट्रंकों में भरकर ट्रेजरी भेजा गया तथा आरोपित के घर को सील कर दिया गया। उसे सिउड़ी अदालत में पेश किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को डकैती के एक मामले में सात आरोपितों की गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर देर रात मिनार मंडल के घर छापा मारा गया।

पुलिस अधीक्षक विदित राज बुंदेश ने बताया कि पूछताछ में मिनार ने बरामद नकदी और सोने को टुल्लू मंडल के आपराधिक सिंडिकेट से जुड़ा बताया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मिनार मंडल कुछ वर्ष पहले तक उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम में बस चालक था। करीब चार वर्ष पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर वह टुल्लू मंडल के कारोबार से जुड़ गया और रायपुर के डीसीआर (डुप्लीकेट चालान रसीद) गेट का प्रबंधन संभालने लगा।

इलाके में उसकी पहचान एक सामान्य कर्मचारी और साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति की थी। इधर टुल्लू मंडल फरार बताया गया है व पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

गिरफ्तार मिनार के बेटे ने दावा किया कि बरामद नकदी और सोना उनके परिवार का नहीं, बल्कि टुल्लू मंडल ने उनके घर रखवाया था। उसने यह भी कहा कि परिवार को इतनी बड़ी मात्रा में धन और सोना होने की जानकारी नहीं थी।

उधर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टालरेंस’ नीति जारी रहेगी तथा सरकारी संसाधनों की लूट या सत्ता के संरक्षण में अवैध संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related