KANGANA RANAUT: कंगना रनौत का विवादित बयान, जेन ज़ी को कहा ‘जेनरेशन गटर’! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KANGANA RANAUT: Kangana Ranaut’s controversial statement—calls Gen Z ‘Generation Gutter’!

 

 

KANGANA RANAUT: CJP के हालिया छात्र और युवा आंदोलन को लेकर BJP सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘जेन-ज़ी’ पर विवादित टिप्पणी की है.

कंगना रनौत ने प्रदर्शनकारियों को ‘जेनरेशन गटर’ और ‘कॉकरोच’ कहा.

सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों की ओर से साझा किए गए वीडियो और पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा कि उन्हें देखकर ‘उल्टी आने लगती है.’

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा की भी आलोचना की.

एक अन्य पोस्ट में कंगना रनौत ने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को निशाना बनाया.

उन्होंंने कहा कि ये पश्चिमी सोच से प्रभावित भारतीय महिलाएं हैं. उनका कहना था कि ये महिलाएं नशा करने, शराब पीने और माता-पिता की कमाई पर निर्भर रहने को अपनी आज़ादी बताकर गर्व करती हैं.

उनकी इस टिप्पणी की काफ़ी आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने लिखा, “जब नीट पेपर लीक का मामला सामने आया या इतने छात्रों ने आत्महत्या की, तब इस महिला ने एक शब्द नहीं कहा.”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related