BILASPUR POLICE: गुंडे-बदमाशों पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR POLICE: Police’s ‘surgical strike’ on goons and miscreants!

 

 

BILASPUR POLICE: बिलासपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरगिट्टी पुलिस थाने का प्रभार संभालते ही प्रशिक्षु DSP आकाश चौधरी ने थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गुंडे-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश देते हुए डंडे बरसाए.

 

सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस को देखकर असामाजिक तत्वों और संदिग्धों में अफरा-तफरी मच गई. अभियान के दौरान सूचीबद्ध बदमाश समीर उर्फ बकरा मुंडी और राजू साहू उर्फ चिल्लर के ठिकानों पर दबिश देकर उनके घरों की तलाशी ली गई.

पुलिस ने दोनों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी. पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले तीन लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 151 के तहत कार्रवाई की.

पुलिस ने चुचुहियापारा और गणेश नगर में फ्लैग मार्च निकालकर संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का सत्यापन किया. सभी को अवैध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई. वहीं मारपीट के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...