CG Contract Employees: Contract employees’ concerns to be resolved; CM gives assurance!
CG CONTRACT EMPLOYEES: भारतीय मजदूर संघ के मध्य क्षेत्र प्रभारी सीवी राजेश की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर प्रदेश के तीन लाख कर्मचारियों- अधिकारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा कर निर्णय लेने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सीएम साय ने सभी विभागों से बिंदुवार मांगपत्र प्रेषित करने को कहा और सकारात्मक चर्चा कर निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।
भारतीय मजदूर संघ ने बताया कि इस दौरान सीएम साय ने बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करने पर चर्चा के लिए उर्जा विभाग के मुख्य सचिव को समय निर्धारित करने का निर्देश दिया।
साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं मितानिन मध्यान्ह भोजन, रसोइया कर्मचारी, निर्माणी मजदूरों के संबंध में अटेस्टेड करने के लिए केंद्रीय कर्मचारी संगठनों को पुन शक्ति प्रदान करने का अश्वासन भी दिया है।
सीवी राजेश के साथ राधेश्याम जायसवाल राष्ट्रीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ, दिनेश पांडेय अखिल भारतीय मजदूर संघ नान कोल प्रभारी शंखध्वनि सिंह महामंत्री भारतीय मजदूर संघ भी मौजूद रहे।
