CG CRIME: बस्तर का नटवरलाल आया पुलिस की गिरफ्त में!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Bastar’s ‘Natwarlal’ falls into police net!

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर केंद्रीय जेल की दीवार फांदकर लंबे समय से फरार अपराधी महेंद्र दीवान उर्फ ‘नटवरलाल’ को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

करीब तीन महीने बाद कोतवाली पुलिस ने उसे नारायणपुर में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. आरोपी के बारे में सूचना मिलते ही एक विशेष टीम को नारायणपुर भेजा गया, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर महेंद्र दीवान उर्फ ‘नटवरलाल’ को गिरफ्तार करा लिया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आरोपी महेंद्र दीवान के खिलाफ बस्तर, दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों में पहले से ही सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. अधिकारियों का कहना है कि जेल से फरार होने के बाद उसकी पहचान एक शातिर अपराधी के रूप में और अधिक चर्चित हो गई. इसी वजह से उसे बस्तर इलाके में ‘बस्तर का नटवरलाल’ कहा जाता है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related