DENGUE VACCINE INDIA : First dengue vaccine approved in India!
रायपुर। भारत में डेंगू के खिलाफ पहली वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। औषधि महानियंत्रक ने टाकेडा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की क्यूडेंगा वैक्सीन के मार्केटिंग को मंजूरी दी है।
कंपनी के मुताबिक, यह वैक्सीन 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए स्वीकृत है। इसे लगाने से पहले व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ था या नहीं, इसकी जांच जरूरी नहीं होगी।
CG FRAUD : पूर्व क्रिकेटर पर धोखाधड़ी का आरोप, FIR के आदेश
क्यूडेंगा वैक्सीन को यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, ब्राजील, इंडोनेशिया और अर्जेंटीना समेत 40 से ज्यादा देशों में पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। भारत में मंजूरी मिलने के बाद डेंगू की रोकथाम की दिशा में इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
