FIRECRACKER FACTORY FIRE : Blasts rock factory in Ahmedabad, 8 dead
रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगते ही एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव अभियान जारी है।
SONAM WANGCHUK HOSPITAL : अस्पताल पहुंचते ही पत्नी की चेतावनी, नया अनशन भी शुरू
घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और पुलिस के साथ फायर विभाग जांच में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है।
