BABA-BHUPESH MEETING : Bhupesh and TS meet! What’s cooking in the Congress?
भिलाई। छत्तीसगढ़ की सियासत में शनिवार को एक अहम मुलाकात देखने को मिली। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव भिलाई स्थित पूर्व CM भूपेश बघेल के निवास पहुंचे। उन्होंने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और परिवार से मुलाकात की।
कुछ देर बाद भूपेश बघेल भी पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच नाश्ते पर काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
CHHATTISGARH : ऑटो में छोड़ा बैग… गहने गायब!
भिलाई दौरे के दौरान टीएस सिंहदेव ने दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के निवास पहुंचकर उनकी पत्नी शांति वोरा के निधन पर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
