NOIDA FIRE NEWS: चार्जिंग के दौरान धमाके से लगी आग, 2 लोगों की मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Noida Fire News: Fire caused by a bomb during police operation; 2 people dead!

 

 

NOIDA FIRE NEWS: नोएडा के सेक्टर 66 ममूरा गांव में एक बहुमंजिला मकान में भीषण आग लग गई.

आग लगने के वक्त मकान के अंदर 48 परिवार के लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए फायर विभाग ने तुरंत एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

पुलिस के मुताबिक, चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (ईवी) में स्पार्क होने के बाद उसमें आग लगी और फिर आग पास में खड़े कई दूसरे वाहनों तक फैल गई.

डीसीपी ने बताया, “सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. इस दौरान 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.”

वहीं दो लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.”

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने लापरवाही के आरोप में इमारत के लीजधारक और ऑपरेटर के ख़िलाफ़ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.

इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए.

CM योगी ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को सही समय पर उपचार मुहैया कराने के आदेश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related