Gujarat Temple Theft News: Now, theft of donations at Ambaji Temple; video surfaces!
GUJARAT TEMPLE: गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां दान कक्ष में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारी नोटों को कथित रूप से गायब कर रहे थे.
उनकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, और अब वही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
हालांकि यह वीडियो करीब दो महीने पुराना बताया जा रहा है, और इस मामले में मंदिर ट्रस्ट से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
इसके साथ ही तत्काल एक्शन लेते हुए सभी को नौकरी से निकाल दिया गया.
चोरी का मामला सामने आने के बाद ही बनासकांठा कलेक्टर ने सख्त एसओपी जारी किया है. इसके नए नोटिस के बाद अब दान पत्र का पैसा गिनने वाले कर्मचारियों की सख्ती होगी.
मतलब यह कि पहले बिना चेकिंग के वो कर्मचारी अपने घर चले जाते थे. लेकिन अब नए आदेश के बाद ऐसा नहीं होगा.
इस नए सिस्टम के तहत अब दान गिनने वाले स्टाफ की सख्त पुलिस चेकिंग होगी और पूरा प्रोसेस सीसीटीवी की निगरानी में होगा.
