CYBER SAFETY NEWS : CM के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने लोगों को  *21* नंबर पर डायल कतई ना करने की दी नसीहत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Cyber ​​Safety News: The CM’s media advisor, Pankaj Jha, has advised people not to dial the number *21* under any circumstances.

 

 

CYBER SAFETY NEWS :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यदि कोई किसी अजीब से नंबर (*21*) पर कॉल करने के लिए कहे तो कतई मत करना।

पंकज झा ने खुद के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पास एक फोन फॉल आया, जिसमें सामने वाले ने एक नंबर देते हुए बताया कि आपके नाम से कोरियर आया है, लेकिन पता नहीं मिलने की वजह से वह वेट कर रहा है।

पंकज झा ने बताया कि एक मर्तबा तो वे फोन करने वाले ही थे, लेकिन फिर उन्होंने खुद को एकाग्र कर दिए गए नंबर पर गौर किया, तो पाया कि फोन नंबर के आगे *21* और अंत # था।

ऐसे में उस नंबर पर फोन करने पर उस नंबर पर फोन नंबर फारवर्ड होने से सारे कॉल, मैसेज, और ओटीबी उसी नंबर पर आने लगेंगे, और फिर बैंक अकाउंट खाली करते हुए अगले शख्स तो जरा भी देर नहीं लगेगी।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ताकीद किया कि *21* के साथ आने वाले मोबाइल नंबर पर डायल नहीं करें। आपका कॉल कहीं फॉरवर्डेड तो नहीं है, वह भी आप आसानी से पता कर सकते हैं। ऐसे में कृपया सावधान रहें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related