CG NEWS: समोदा में 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Development works worth over ₹128 crore inaugurated in Samoda.

 

 

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर जिले के समोदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरंग विधानसभा क्षेत्र के लिए 128 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से पिछले ढाई वर्षों में आरंग विधानसभा क्षेत्र के लिए 858 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 27 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और महिलाओं के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 10 लाख से अधिक मकानों का निर्माण कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी, किसानों को बोनस, रामलला दर्शन योजना, वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना और बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शांति, सुरक्षा और विकास के साथ ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

उनका दावा था कि सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद बस्तर में पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related