AKRITI SUTAR MURDER CASE: Brother exposes brother-in-law completely!
AKRITI SUTAR MURDER CASE: दिल्ली के लोधी कॉलोनी में में 28 साल की आकृति सुतार की संदिग्ध मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।
शादी के मात्र 72 दिनों बाद हुई आकृति की मौत को उसके घरवालों ने हत्या करार दिया है और इसका आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर लगाया है।
इस मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। आकृति सुतार के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद उन्हें अपने पति से लगातार घरेलू हिंसा और दबाव का सामना करना पड़ा था, जबकि पुलिस का कहना है कि उनकी डिजिटल एक्टिविटी से आत्महत्या की मंशा का सबूत मिला है।
परिजनों का आरोप है कि पति अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे और शादी के बाद मायके से कुछ ना लाने के लिए उन्हें ताने मारते थे।
उन्होंने ये भी दावा किया कि पति उन पर नौकरी छोड़ने के लिए लगातार दबाव डालते थे।
भाई अमय के अनुसार, शादी से पहले परिवार ने अक्रिति को नौकरी जारी रखने की इजाजत दी थी लेकिन शादी के बाद वे मुकर गए।
आकृति को बार-बार यह ताना दिया जाता था कि वह मायके से बेड, सोफा, अलमारी, फ्रिज और एसी जैसी बुनियादी चीजें भी नहीं लाई।
परिवार पर करीब 10 से 20 लाख रुपये की मांग भी अप्रत्यक्ष रूप से की गई थी। भाई ने आरोप लगाया कि पति उसके फोन पर पूरी निगरानी रखता था और मामूली बातों पर भी शक और मारपीट करता था।
आकृति की मौत के बाद lसवाल उठ रहा है कि आखिर महज कुछ ही दिनों के भीरत आकृति की मौत कैसे हो गई?
