PM BENJAMIN NETANYAHU ON INDIA: भारत इजरायल का मजबूत मित्र! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Benjamin Netanyahu on India: India is a strong friend of Israel!

 

 

PM BENJAMIN NETANYAHU ON INDIA: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक हालिया इंटरव्यू में भारत का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें यहां से व्यापक समर्थन मिलता है और दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इजरायल का महत्वपूर्ण और शक्तिशाली सहयोगी है, लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि वह उसका एकमात्र मित्र है।

नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका इजरायल का बेहद महत्वपूर्ण साझेदार है, लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो इजरायल के साथ खड़े हैं और उनमें भारत भी शामिल है।

एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि भारत से उन्हें “जबरदस्त समर्थन” मिलता है। उन्होंने भारत की आबादी का उल्लेख करते हुए कहा कि 140 करोड़ से अधिक लोगों वाले इस देश में इजरायल के प्रति सकारात्मक भावनाएं देखने को मिलती हैं।

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में दिखाई देने वाली तस्वीर हमेशा वास्तविकता को नहीं दर्शाती। उनके अनुसार, कई देशों के नेता निजी तौर पर इजरायल के साथ सहयोग और साझेदारी की इच्छा जताते हैं।

भारत और Israel के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं।

दोनों देश कई रणनीतिक परियोजनाओं पर साथ काम कर रहे हैं, जिससे द्विपक्षीय साझेदारी को नई मजबूती मिली है।

नेतन्याहू का भारत को लेकर  विशेष उल्लेख दोनों देशों के रिश्तों की बढ़ती अहमियत को भी दर्शाता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related