IGKV RAIPUR HOSTEL : Hostel roof collapsed at midnight!
रायपुर. रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिवम छात्रावास के एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि कमरे में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लेकिन घटना के बाद पूरे हॉस्टल में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रातों-रात छात्रों को कमरे खाली कर दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा।
KORIYA SARPANCH THREAT : नौगई जैसा अंजाम दूंगा! महिला सरपंच का बड़ा आरोप
शुक्रवार सुबह छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। मूलभूत सुविधाओं और हॉस्टल की जर्जर हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। एनएसयूआई कार्यकर्ता कुलपति के वाहन के सामने लेट गए, जबकि एबीवीपी ने ज्ञापन देकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
छात्रों का कहना है कि वे पहले भी कई बार हॉस्टल की खराब स्थिति की शिकायत कर चुके थे, लेकिन प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब छात्रों के बीच डर का माहौल है और वे रात में कमरों में सोने से भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कुलपति प्रो. गिरीश चंदेल ने सोमवार को सभी हॉस्टल वार्डनों की बैठक बुलाई है, जिसमें रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
