CHHATTISGARH : नकटी बुलडोजर कार्रवाई से उबाल, सैकड़ों ग्रामीण ओपी चौधरी के आवास पर पहुंचे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Hundreds of villagers reach OP Chaudhary’s residence after Nakti bulldozer action

रायपुर. रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद मामला पूरी तरह गरमा गया है। बेघर हुए सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार सुबह फूट पड़ा और उन्होंने सीधे मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया।

NAKTI GAON: भूपेश बघेल का बड़ा हमला, भाजपा अपने ही नेताओं की राजनीति खत्म करने में जुटी! 

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक कॉलोनी के निर्माण के नाम पर उनकी जमीन खाली करवाई गई, जिससे दशकों से रह रहे परिवार अचानक बेघर हो गए। उनका कहना है कि अब उनके पास रहने की कोई जगह नहीं बची है।

CG POLICE TRANSFER : SP ने अचानक बदले 12 पुलिसकर्मी!

लोगों ने साफ कहा कि अगर सरकार ने उन्हें हटाया है तो कम से कम पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। कड़कड़ाती धूप और अनिश्चित भविष्य के बीच ये परिवार अब इंसाफ की मांग को लेकर डटे हुए हैं।

इस घटना के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है और पूरे मामले पर नजरें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related