MANIPUR VIOLENCE: मणिपुर हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MANIPUR VIOLENCE: Rahul Gandhi targets Modi government over Manipur violence!

 

MANIPUR VIOLENCE: मणिपुर के भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास स्थित कामजोंग जिले के तीन गांवों के 20 घरों को जला दिया गया।

हालांकि ये हमला किसने किया है अभी ये साफ नहीं है लेकिन शायद इस घटना की वजह से कुकी-नागा समुदायों के बीच फिर से आग भड़क सकती है।

मणिपुर में फिर से हुई हिंसा पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मणिपुर सालों से जल रहा है और आज फिर नफ़रत और हिंसा की आग में 20 घर राख हो गए। दो सरकारों और राष्ट्रपति शासन के बावजूद संघर्ष गहराता ही जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हज़ारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, अनगिनत परिवार उजड़ गए हैं। मणिपुर जिस असहनीय पीड़ा से गुज़र रहा है, उसकी कल्पना भी मुश्किल है।

यह मोदी सरकार की उस विभाजनकारी विचारधारा का नतीजा है, जो लोगों को धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र और पहचान के नाम पर बाँटती है।

राहुल गांधी ने कहा, “आज मणिपुर ही नहीं, पूरा देश प्रधानमंत्री से संवेदना के दो शब्द की भी उम्मीद छोड़ चुका है, कार्रवाई की बात तो दूर गई. मणिपुर बेहतर का हक़दार है – और इसके लिए भारत जोड़ना ही एकमात्र रास्ता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...