रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का किया आयोजन.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

A massive blood donation camp was organized by the Rotary Club of Raipur Greater.

 

 

रायपुर। समाज सेवा और मानवता के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा 1 जुलाई 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर डॉ. मनोज लांजेवार क्लिनिक सिटी ब्लड सेंटर, तात्यापारा रायपुर में सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। साथ ही डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

 

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस मानव सेवा अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय करकरे का कहना है कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए नया जीवन देने के समान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभानी चाहिए।

 

“Donate Blood, Save Lives” थीम पर आयोजित यह शिविर मानवता और सेवा का संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान साबित होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related