CG Bulldozer Action: Administration’s bulldozer rolls over several houses in Nakti village!
CG BULLDOZER ACTION : राजधानी रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज सुबह से ही पुलिस व प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से अब तक 80 से ज्यादा घर तोड़े जा चुके हैं, जिसमें पीएम और इंदिरा आवास के 32 घर भी शामिल हैं।
इस कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण सड़कों में बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहें है।
इस दौरान पुलिस की टीम और ग्रामीणों के बीच झूमझटकी भी देखने को मिली।

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। कई महिलाओं और बुजुर्गों ने अपने घर बचाने की गुहार लगाई, जबकि बच्चे और परिवार अपने सामान के साथ घरों के बाहर बैठे नजर आए
ग्रामीणों में इसलिए भी आक्रोश है क्योंकि दो दिन पहले ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि बारिश के मौसम में किसी के मकान नहीं तोड़े जाएंगे।
इधर बवाल के बीच प्रशासन ने दावा किया है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी शुरू कर दी गई है और उन्हें नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) मकानों में बसाने के लिए आवंटन प्रक्रिया जारी है।
