CG BULLDOZER ACTION : Bulldozer used in revenge for attack on BJP leader
कोरबा. कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक अली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
सीतामड़ी इलाके में बने उसके अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया गया और पूरे ढांचे को जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
रज्जाक अली पर भाजपा नेता पर रॉड से हमला कर उनके दोनों पैर तोड़ने का गंभीर आरोप है। वह पहले जनपद पंचायत का उपाध्यक्ष भी रह चुका है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।
CHHATTISGARH : यूथ कांग्रेस में बड़ा झटका, प्रभारी बदले …
प्रशासन का कहना है कि जांच में मकान को अवैध पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
