CHHATTISGARH : Bill credit will be available through solar power, big decision of the government
रायपुर. रायपुर से सोलर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वालों को अब अतिरिक्त बिजली का सीधा फायदा मिलेगा।
जो बिजली उपभोक्ता अपने घर की सोलर यूनिट से जरूरत से ज्यादा बिजली बनाकर ग्रिड में भेजेंगे, उसकी खरीद दर अब तय कर दी गई है। यानी बची हुई बिजली बेकार नहीं जाएगी, उसका पैसा सीधे अगले बिजली बिल में क्रेडिट के रूप में मिलेगा।
छत्तीसगढ़ पावर कंपनी ने इस नई दर को अपनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसे मंजूरी के लिए विद्युत नियामक आयोग को भेजा गया है।
MANN KI BAAT : PM मोदी ने डिफेंस, एविएशन और जनकल्याण योजनाओं की गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
सरल भाषा में समझें तो पहले आपकी सोलर यूनिट आपकी खुद की खपत को पूरा करेगी, फिर जो अतिरिक्त बिजली बचेगी वह ग्रिड में जाएगी और उसका हिसाब हर महीने जुड़ता रहेगा। साल के अंत में इसका भुगतान या क्रेडिट बिल में एडजस्ट कर दिया जाएगा।
इस फैसले से सोलर लगाने वाले लोगों को सीधा आर्थिक फायदा मिलेगा और बिजली बिल में भी राहत मिलेगी।
