CG NEWS: PRSU के प्रो. राजीव चौधरी बने स्पोर्ट्स आवंटन कमेटी के चेयरमैन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: PRSU’s Prof. Rajiv Chaudhary appointed Chairman of the Sports Allocation Committee!

CG NEWS: रायपुर के PRSU के सीनियर प्रोफेसर और खेल प्रशासक डॉ. राजीव चौधरी को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने उन्हें सत्र 2026-27 की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन के लिए गठित नेशनल कमेटी का चेयरमैन नियुक्ति किया है।

AIU की यह समिति देशभर के विश्वविद्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण करेगी और विभिन्न अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विश्वविद्यालयों का चयन करेगी।

समिति खेल अधोसंरचना, आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं, मानव संसाधन और पूर्व आयोजन अनुभव जैसे मानकों के आधार पर फाइनल डिसीजन लेगी।

प्रो. राजीव चौधरी वर्तमान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू), स्कूल ऑफ स्टडीज इन लॉ के विभागाध्यक्ष और स्कूल ऑफ स्टडीज इन फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया है और कहा कि यह नियुक्ति विश्वविद्यालयीय खेलों के विकास और खेल प्रशासन में उनके लंबे योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related