CG Road Accident: Speeding bus hits bike; one dead!
CG ROAD ACCIDENT: रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग में भीषण सड़क हादसा में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिव कुमार बारले के रूप में हुई है, जो कि धमतरी जिले के कोड़ापार गांव का रहने वाला था।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मृतक का शव और बाइक बस के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक और शव को बाहर निकाला।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
